Loading...

पुलिस ने नशीले पदार्थों व नकदी सहित मां-बेटे को किया गिरफ्तार

Ankita • 22 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ पावंटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पावंटा साहिब में एसआईयू की टीम ने एक माँ और उसके बेटे को नशीले पदार्थों व नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय महिला और 23 साल का बेटा नवीन के रूप हुई है। पुलिस ने अरोपियों को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एसआईयू टीम ने हैड कांस्टेबल राकेश ठाकुर की अगुवाई में सूरजपुर के एक घर में दबिश दी। इस दौरान मां-बेटे के घर से करीब 7 ग्राम स्मैक, 14 शीशियां प्रतिबंधित क्लोरफेनीरामाइन/कोडीन फास्फेट सिरप और 35900 रुपए की नकदी बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।