पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ काबू किया तस्कर
चिट्टे का नशा करने से 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति को नशीले पर्दाथ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की एसआईयू टीम स्वारघाट के समीप नालिया नामक स्थान पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास नशीला पदार्थ हो सकता है। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस को चैकिंग के लिए रुकवाया।
जिसके बाद पुलिस ने बस में सवार एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 3.38 चिट्टा बरामद हुआ है। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।