पुलिस ने नशे की खेप सहित पकड़े 3 तस्कर
HNN/ ऊना
जिला ऊना के गगरेट में पुलिस ने नशे की खेप सहित तीन युवको को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेंद्र सिंह व जसविंदर सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली कि कुछ युवको के पास नशे की खेप हो सकती है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस शिवबाड़ी की ओर गश्त पर निकली। पुलिस जब शिवबाड़ी पहुंची तो यहां सड़क के किनारे पंजाब नंबर की गाड़ी खड़ी थी। इस दौरान देखा तो गाड़ी में 3 युवक बैठे हुए थे। जब शक के आधार पर उनकी तलशी ली गई तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 30.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ने कहा कि पुलिस ने नशे की खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आये थे और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहे थे पुलिस इसकी हर पहलू से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।