HNN/ बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गाड़ी सवार तीन लोगों से चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान सचिन कुमार निवासी गांव गागल जिला मंडी, भुवनेश्वर कुमार निवासी गांव धारंडा डाकघर मैरामसीत तहसील सुंदरनगर और मुनीष कुमार निवासी गांव धरवाथू डाकघर लुहारा तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने बामटा चौक के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान बिलासपुर बस स्टैंड की ओर से आ रही एक कार को चेकिंग के लिए रुकवाया। गाड़ी में चालक सहित तीन लोग सवार थे जिनकी गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ। लिहाजा शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस की नजर बोनट पर रखे चश्मे के कवर पर पड़ी जिसे चेक किया गया तो उसमें से 15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





