Loading...

पुलिस ने नाहन के दो युवकों को चरस सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 18 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी में स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम ने नाहन के दो युवकों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विवेक शर्मा (34), प्रिंस गौर उर्फ़ गोल्डी (24) निवासी नंबर 5 अमरपुर मोहल्ला नाहन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम श्री रेणुका जी-दोसड़का के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक कार (एचपी71 ए 0679) को जांच के लिए रोका और कार सवार दोनों युवकों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 503 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।