Loading...

पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति को चिट्टे व नकदी सहित किया गिरफ्तार

PARUL • 25 May 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस की विशेष टीम ने पंजाब के एक व्यक्ति को 2.30 ग्राम चिट्टे और 1.65 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी बाइक सवार की पहचान सागर निवासी गांव गोचर डाकघर काहनपुर खुई तहसील श्रीआनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब है।

बता दें आरोपी एक स्थानीय व्यक्ति को चिट्टा बेचकर वापस जा रहा था। पुलिस ने पंजगाईं क्षेत्र के एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने बाइक सवार को जांच के लिए रोका।

तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 1.65 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। जब पुलिस ने उससे नकदी से संबंधित पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। जिसके बाद उन्होंने बाइक की तलाशी ली। तो सीट के नीचे से 2.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह पंजाब से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा था। एक स्थानीय व्यक्ति को 50 ग्राम चिट्टा बेचकर वापस जा रहा था। पुलिस ने पंजगाईं क्षेत्र के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एएसपी शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।