पुलिस ने पंजाब से दबोचे 3 आरोपी, वर्कशॉप से चोरी की थी कार
HNN/ ऊना
जिला ऊना की टाहलीवाल पुलिस ने कार चोरी मामले में पंजाब से 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह निवासी लुधियाना, हिमांशु हरि निवासी लुधियाना और तरंजीत सिंह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है।
बता दें लंबे समय से पुलिस को आरोपियों की तलाश थी जिन्हें सोमवार को पंजाब के लुधियाना और नवांशहर से काबू कर लिया गया है। गौरतलब है कि दो दिसंबर 2023 को तीनों आरोपियों ने टाहलीवाल गढ़शंकर मार्ग पर स्थित गांव बट्ट कलां की खुशहाल वर्कशॉप से कार चोरी की थी।
जिसके बाद वर्कशॉप के मालिक रघुवीर सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को पंजाब की विभिन्न जगह दबिश देकर गिरफ्तार किया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।