HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए पांच तस्करों को चिट्टे सहित काबू किया है। ऊना के वरुण सरीन, हमीरपुर के सोहारी के उतम चंद, हमीरपुर के कस्वाड़ निवासी सुनील कुमार, वुनहाणी के मुनीष कुमार और हमीरपुर के रंगड़ के रवि कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना की टीम जब रेस्ट हाउस के नजदीक गश्त पर मौजूद थी तो गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवकों के पास नशे की खेप है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को धर दबोचा। इस दौरान जब तलाशी ली गई तो 11.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, एसपी अर्जित सेन ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि चिट्टे सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि युवकों के पास नशे की खेप कहां से आई इसकी जाँच पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाए हुए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group