पुलिस ने पकड़ी मवेशियों से लदी पिकअप गाड़ी, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में थाना पुलिस घुमारवीं की टीम ने मवेशियों से लदी एक पिकअप गाड़ी पड़की है। पुलिस ने चालक तारु खान निवासी कोटलू ब्राह्मणा तहसील घुमारवीं बिलासपुर के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम भगेड़ में नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने घुमारवीं की ओर से आ रही पिकअप को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी में तीन भैंस और एक कटड़ा पाया गया।
पुलिस द्वारा मवेशियों को उनके पहले के मालिक के हवाले कर दिया है। साथ ही चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।