Loading...

पुलिस ने पकड़ी 1 किलो 510 ग्राम चरस, तस्कर गिरफ्तार

SAPNA THAKUR • 22 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ कांगडा

कांगडा के बैजनाथ में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 510 ग्राम चरस पकड़ी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेशनल हाइवे पठानकोट-मंडी पर बैजनाथ के अवाही नाग मंदिर के पास एक व्यक्ति मौजूद है जिसके पास चरस की बड़ी खेप है। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो एनएच किनारे खड़ी गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 1 किलो 510 ग्राम चरस बरामद हुई।

इसके साथ ही पुलिस ने मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े उक्त व्यक्ति टिक्कम राम (33) निवासी गांव थारवी तहसील आनी जिला कुल्लू को भी हिरासत में ले लिया।