HNN/चंबा
जिला चंबा में पुलिस ने पिकअप गाड़ी से 37 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चंबा-तीसा मार्ग पर इंडनाला के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान तिरपाल से ढकी पिकअप वहां पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर पिकअप गाड़ी को जांच के लिए और तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप गाड़ी से 37 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी चालक से शराब से सबंधित लाइसेंस दिखाने को कहा, लेकिन चालक कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
जिसके बाद उन्होंने अवैध शराब को जब्त किया और वाहन में सवार तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।

