Loading...

पुलिस ने बरामद की देसी शराब की 168 बोतलें, मामला दर्ज

By PARUL Published: 12 Apr 2024, 2:31 PM | Updated: 15 Mar 2026, 5:02 PM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में घुमारवीं थाना पुलिस ने सोहल गांव में देसी शराब की 168 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह निवासी गांव सोहल डाकघर नसवाल तहसील घुमारवीं के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम को सोहल गांव में गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव के एक व्यक्ति ने भारी मात्रा में शराब छिपा कर रखी है। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर बलवंत सिंह के टीनपोश कमरे में दबिश दी और तलाश शुरू की।

तलाशी के दौरान कमरे की दीवार के साथ जमीन में बनाए गए गड्ढे से देसी शराब की 168 बोतलें बरामद हुई। जब उक्त व्यक्ति से शराब के दस्तावेज के बारे में पूछा गया तो वह मौके पर कुछ भी पेश नहीं कर सका। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।