HNN/ ऊना
ऊना जिले के नंगलकलां में पुलिस ने नशा तस्करों पर एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने कुलदीप सिंह दीपू उर्फ अंगो से 5.68 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस पोस्ट टाहलीवाल की टीम नंगलकलां के पास गश्त और यातायात चैकिंग पर थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे व्यक्ति को जांच के लिए रुकवाया गया जोकि भागने का प्रयास करने लगा।
पुलिस को जब व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेश हुआ तो उसे पकड़ कर तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 5.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।

