Loading...

पुलिस ने भुक्की सहित गिरफ्तार किया वोल्वो बस चालक

PARUL • 22 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में पुलिस थाना सरकाघाट के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक वोल्वो बस चालक को भुक्की की खेप के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी बस चालक से 8 किलो 234 ग्राम भुक्की बरामद की है।

आरोपी की पहचान मनोज कुमार उर्फ संजू निवासी हवानी डाकघर रोपड़ी तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक वोल्वो बस दिल्ली से सरकाघाट आ रही थी।

इस दौरान फतेहपुर में पुलिस ने बस को चैकिंग के लिए रोका। चैकिंग के दौरान बस से 8 किलो 234 ग्राम भुक्की बरामद हुई, जिसे फर्स्ट एड बॉक्स में छिपा कर रखा गया था।

पुलिस ने भुक्की की खेप को कब्जे में लेकर बस चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने की है।