पुलिस ने मकान में दबिश देकर बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/चंबा
जिला चंबा में पुलिस थाना भरमौर की टीम ने एक मकान से 144 अंग्रेजी और देसी शराब की बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार निवासी गरीमा तहसील भरमौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकरी के अनुसार, पुलिस थाना भरमौर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गरीमा स्थित एक मकान में दबिश दी।
तलाशी के दौरान मकान से इंपीरियल ब्लू छह पेटी (72 बोतलें), मैकडॉवेल नंबर-वन, एक पेटी (12 बोतलें) और ऊना नंबर-वन, पांच पेटी (60 बोतलें) शराब हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है।