पुलिस ने युवक से पकड़ा इतने ग्राम चिट्टा, पूछताछ जारी
HNN/ शिमला
जिला शिमला के ठियोग में पुलिस ने एक व्यक्ति को 19.36 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप शर्मा निवासी गांव छपरा तहसील चौपाल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के दौरान पुलिस की टीम ठियोग में गश्त पर तैनात थी।
इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को रुकवाया व तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से 19.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उधर , डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।