Loading...

पुलिस ने राजगढ़ में चिट्टे सहित गिरफ्तार किया कार सवार व्यक्ति

Ankita • 21 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

सिरमौर पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने राजगढ़ में एक व्यक्ति के कब्जे से 6.02 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार स्पैशल डिटेक्शन टीम ने यह कार्यवाही राजगढ़ के समीप कोटली में अमल में लाई। गुप्त सूचना के आधार पर यहां टीम ने इनोवा गाड़ी नम्बर एचपी38एफ9784 को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार संदीप पुत्र रवि दत्त निवासी हड़हेच नगर पंचायत वार्ड नम्बर 07 राजगढ़ के कब्जे से 6.02 ग्राम चिट्टा बरामद किया। राजगढ़ पुलिस ने इस संदर्भ में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए राजगढ़ के डीएसपी विद्या चंद नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।