पुलिस ने राजगढ़ में देसी शराब की 28 पेटियों सहित धरा आरोपी
HNN/राजगढ़
जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में पुलिस चौकी पझौता की टीम ने देसी शराब की 28 पेटियों सहित वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश, निवासी गांव शमौण (झाल-कवाल), टपरोली तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजगढ़ थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने झाल-कवाल कैची (नजद गांव शमौण सडक) पर झाल-कवाल लिंक रोड से आ रही (बोलेरो गाड़ी न. HP16-9858) को शक के आधार पर जांच के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान गाड़ी की पिछली सीट व डिग्गी में रखी देसी शराब की कुल 28 पेटियां (336 बोतलें ) बरामद हुई। आरोपी इससे संबंधित कोई दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। लिहाजा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।