पुलिस ने राजगढ़ में पिकअप से बरामद किए देवदार के स्लीपर, चालक गिरफ्तार
HNN/राजगढ़
जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी से देवदार के 40 स्लीपर बरामद किए है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान मनोज कुमार ग्राम क्यारी डाकघर सराहां तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने शीलाबाग इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। जिसके चलते वहां पर सभी वाहनों की जांच की जांच की जा रही थी। इस दौरान उन्होंने पिकअप (HP 08C 4053) को जांच के लिए रोका, तो गाड़ी से देवदार के 40 स्लीपर बरामद हुए।
जब पुलिस ने गाड़ी चालक को संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। मामले की पुष्टि डीएसपी अरुण कुमार मोदी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।