Loading...

पुलिस ने राहगीर से पकड़ी 10 लीटर कच्ची शराब, मामला दर्ज

Ankita • 4 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के पुलिस थाना कोट की टीम ने एक राहगीर से गश्त के दौरान 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

आरोपी की पहचान जसबीर सिंह निवासी मजारी तहसील नयनादेवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम उप निरीक्षक मदन मोहन की अगुआई में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस न्यू वाटर टैंक मजारी के पास पहुंची तो टीम ने वहां एक राहगीर को देखा।

पुलिस को सामने देखकर वह घबरा गया, जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।