Loading...

पुलिस ने राहगीर से बरामद की 10 लीटर कच्ची शराब, मामला दर्ज

PARUL • 18 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में थाना कोट पुलिस क्षेत्र के तहत पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मजारी पुल के पास एक राहगीर से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय गुरनाम सिंह निवासी मजारी तहसील नयनादेवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम मजारी पुल के पास गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति कैनी उठाकर आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस को सामने देखकर वह भागने लगा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने जब उसकी कैनी की तलाशी ली तो उससे 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।