Loading...

पुलिस ने लग्जरी बस में सवार व्यक्ति चरस सहित किया गिरफ्तार

Ankita • 11 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर की स्वारघाट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान किरतुपर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर दो के पास नरली में एक बस सवार को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्वारघाट पुलिस टीम द्वारा किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर-दो के पास नरली में नाका लगाया गया था। इस दौरान पुलिस ने तलाशी के लिए लग्जरी बस को रोका।

पुलिस ने जब इस बस की तलाशी ली तो बस में सवार एक व्यक्ति से 20 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान दीपक पाटिल निवासी भयमाला जिला रायगढ़ महाराष्ट्र के रूप में हुई है। उधर, पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।