पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी किए गिरफ्तार
HNN/मंडी
जिला मंडी में बल्ह पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा (34) पुत्र सुरेश शर्मा गांव करतार कालोनी गली नंबर 07 नाभा डा. व तहसील नाभा जिला पटियाला पंजाब और आरोपी रविन्द्र सिंह (34) उर्फ रिक्कू पुत्र जोगिंद्र सिंह बल्ह मंडी के रूप में हुई है।
बता दें पिछले वर्ष 8 जून को बल्ह थाना में विपन कुमार पुत्र कृष्ण कुमार बल्ह मंडी के शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे विदेश भेजने के नाम पर ठगा गया है। शिकायत के अनुसार 7 व्यक्तियों से विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए गए थे, लेकिन इन्हें विदेश नहीं भेजा गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया था।
मामले की गहन जांच करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम धीमान ने मामले की पुष्टि की है।