पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब की बरामद, मामला दर्ज
HNN/चंबा
जिला चंबा में पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में अवैध शराब की 34 पेटियां बरामद की है। इन मामलों में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले मामले में चंबा पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर में दो लोगों को 18-18 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा।
ये लोग देसी शराब को ठिकाने पहुंचाने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में दबोच लिया। जबकि दूसरे मामले में एक व्यक्ति को खज्जियार में ढाई पेटी अवैध शराब के साथ काबू किया। तीसरे मामले में धरवाला में पुलिस ने एक महिला के घर से 16 पेटी अवैध शराब की पकड़ी। इसमें महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला अवैध रूप से शराब को बेच रही थी।
वहीं चौथे मामले में मैहला के बंदला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में दबिश देकर 16 पेटी अवैध शराब पकड़ी। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने सभी मामलों की पुष्टि की है।