Loading...

पुलिस ने शराब और बीयर की पेटियों सहित पकड़े दो व्यक्ति

PARUL • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपमंडल जोगिंद्रनगर के तहत पुलिस ने शराब और बीयर की पेटियों सहित दो व्यक्ति हिरासत में लिए हैं। दोनों आरोपी पालमपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मंडी-पठानकोट हाईवे पर सुकाबाग के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 25 पेटी देसी शराब और पांच पेटी बीयर की बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने शराब और बीयर सहित वाहन को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाद में शराब तस्करी में संलिप्त दोनों आरोपियों को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है।