पुलिस ने सलाना गांव में बरामद किए अफीम के 468 पौधे, मौके पर किया नष्ट

Police-recovered-468-opium-.gif

HNN/ मंडी

जिला मंडी के दुर्गम क्षेत्र दुरकनु के सलाना गांव में करसोग पुलिस ने अफीम के 468 पौधे बरामद किए है। पुलिस दल ने मौके पर अफीम के छोटे और बड़े पौधों को नष्ट कर दिया। आरोपी की पहचान भीम सिंह गांव सलाना डाकघर कांडा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के घर की तलाशी ली तो यहां बिना लाइसेंस की एक बंदूक बरामद हुई। लिहाज़ा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, करसोग पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करसोग के अति दुर्गम क्षेत्र दुरकनु के गांव सलाना डाकघर कांडा में भीम सिंह ने अफीम की खेती की हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने वहां पहुंचकर दबिश दी।

इस दौरान खेतों में अवैध रूप से उगाए अफीम के 468 पौधे बरामद किए। मौके पर पहुंचे पुलिस दल को देख एक व्यक्ति जंगल की तरफ भाग गया। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को बिना लाइसेंस बंदूक मिली है। थाना प्रभारी मोहन जोशी ने मामले की पुष्टि की है।