Loading...

पुलिस ने सोने के आभूषण चोरी करने के आरोप में महिला को किया गिरफ्तार

Ankita • 14 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला सराफा बाजार से एक सुनार प्रवेश परवान की दुकान से सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई थी।

जिसके बाद दुकानदार द्वारा आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस की टीम भी आरोपी महिला की तलाश में जुट गई थी। बता दें दुकानदार को चोरी का तब पता चला जब उसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किये।

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा महिला ने कुछ आभूषण बरामद कर लिए गए है। डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।