पुलिस ने हनीश खान के खिलाफ दर्ज किया मामला, 100-150 टन रेत जब्त
सिरमौर
गुप्त सूचना पर छापा
18 सितंबर 2025 को पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि भगाणी में हनीश खान पुत्र अमरदीन यमुना नदी से अवैध रेत खनन कर रहा है।
खनन निरीक्षक की मौजूदगी में कार्रवाई
सूचना पर सहायक खनन निरीक्षक संजीव कुमार को मौके पर बुलाया गया। भगाणी धमण कांटे के पास रेत का बड़ा ढेर मिला। मौके पर हनीश खान कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
रेत का अनुमानित आयतन
निरीक्षक ने रेत की मात्रा लगभग 100 से 150 टन बताई। इस पर पुलिस ने हनीश खान के विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में माइन एंड मिनरल्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया।
जांच जारी
पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।