पुलिस ने हेरोइन के साथ दबोचा कांगड़ा का युवक
HNN/ऊना
जिला ऊना में चिंतपूर्णी के तहत डूहल बंगवाला क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को 5.91 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की प्रहचान शौनक ठाकुर (25) निवासी करियाड़ा तहसील और थाना देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान डुहल बंगवाला क्षेत्र में एक युवक पैदल आ रहा पुलिस को सामने देखकर मुड़ गया। जिसके बाद उसने अपनी पेंट से एक लिफाफा निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और फेंके गए लिफाफे की जांच की। जांच करने पर लिफाफे से 5.91 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी अंब वसुधा सूद द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।