Loading...

पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किए कार सवार 3 युवक

Ankita • 12 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत पनेड़ में पुलिस ने हेरोइन सहित कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान ऋषभ, रोहित निवासी हमीरपुर व अर्जुन सिंह निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम पनेड़ में गश्त पर मौजूद थी।

इस दौरान पुलिस ने एक कार को जांच के लिए रुकवाया। कार में 3 युवक सवार थे। तलाशी के दौरान कार सवार युवकों से 2.59 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने की है।