पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया पंजाब का युवक

By Ankita Published: 17 Jul 2023, 12:32 PM | Updated: 17 Jul 2023, 12:32 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में हरोली के तहत सिंगा में पुलिस ने पंजाब के एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान हिमांशु निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस रविवार देर शाम सिंगा में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली, जिसके पास से 20.53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी करौली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि की है।