Loading...

पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया युवक, गश्त के दौरान मिली सफलता…

SAPNA THAKUR • 5 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय मोहम्मद इस्साक निवासी गांव डुगराई तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस थाना धनोटू की टीम ने मुख्य आरक्षी नेकराम के नेतृत्व में गश्त के दौरान इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

इस दौरान जब पुलिस गश्त करती हुई सरकारी लकड़ी के डिपो के समीप सेगली में पहुंची तो शक के आधार पर मोहम्मद इस्साक की तलाशी ली। जाँच के दौरान आरोपी से हेरोइन बरामद हुई जोकि 7.07 ग्राम पाई गई। लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।