पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया राहगीर
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश में आए दिन पुलिस कई नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी नशा तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला जिला कांगड़ा के गांव कनेड़ का है। जहाँ पुलिस ने एक युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। बता दें आरोपी घुरकड़ी का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गांव कनेड़ में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को एक युवक पर शक हुआ। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 3.45 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एसडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्यारे लाल ने मामले की पुष्टि की है।