पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/सोलन
जिला सोलन में नालागढ़ के तहत पुलिस ने एक युवक को 6.68 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ लवली गांव सोढ़ी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरविंदर सिंह उर्फ लवली के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके घर से 6.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।