पुलिस ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किए 2 युवक
HNN/ ऊना
जिला ऊना की गगरेट पुलिस ने हमीरपुर के 2 युवकों को हेरोइन सहित हिरासत में लिया है। आरोपी युवकों की पहचान रजत परमार निवासी जुलाड़ी तहसील नादौन व पुनीत कुमार निवासी गगल तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कार सवार 2 युवकों के पास नशीला पदार्थ हो सकता है और वह कार गगरेट की तरफ आ रही है।
इस दौरान पुलिस ने उस यूपी नंबर की गाड़ी को रुकने के लिए कहा परन्तु कार चालक ने तेजी से नाका तोड़ का भागने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तस्करों को कार सहित पकड़ लिया। जब कार की गहनता से तलाशी ली गई, तो कार में सवार दो युवकों से 12.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी डॉ वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।