Loading...

पुलिस ने हेरोइन सहित दबोचे कार सवार 2 व्यक्ति

Ankita • 17 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर की एसआईयू टीम ने दो व्यक्तियों को हेरोइन सहित दबोचा है। आरोपियों की पहचान संजय कुमार(34) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सुंदरनगर व अरविंद कुमार (38) पुत्र सुनीति कुमार घुमारवीं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21,25,29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एसआईयू टीम मंडी भराड़ी फोरलेन चौक पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक कार (HP 52A -1716) को जांच के लिए रुकवाया। कार में 2 व्यक्ति सवार थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 15.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।