लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने हेरोइन सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी

Ankita | 7 फ़रवरी 2023 at 9:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस की टीम ने नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस ने शशि कुमार निवासी गांव बरमाणा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम इंस्पेक्टर भूपेंद्र की अगुवाई में जामली के पास नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रही एक बस (CH01-AGA9975) को चैकिंग के लिए रुकवाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने चैकिंग के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से हेरोइन बरामद हुई, जो कि 252 ग्राम पाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

उधर, मामले की पुष्टि हेड क्वार्टर डीएसपी राज कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]