लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस ने हेरोइन सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी…

Ankita | 6 मार्च 2023 at 11:18 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

जिला कांगड़ा के धर्मशाला में अमलेहड खैरियां में पुलिस ने एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल बाबा निवासी मोहल्ला गुरु नानक अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम हेड कॉन्स्टेबल पवन सिंह की अगुवाई में अमलेहड खैरिया के पास गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने वहां एक युवक को देखा। पुलिस को देख कर युवक घबरा गया। जब पुलिस को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो टीम ने उसकी तलाशी ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तलाशी के दौरान युवक से 14.27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा विशाल शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]