Loading...

पुलिस ने हेरोइन सहित दबोचा तस्कर, पूछताछ जारी

Ankita • 5 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

जिला पुलिस आए दिन कई नशे तस्करों को पकड़ रही है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला राजधानी शिमला के रामपुर का है, यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र लकी राम पीओ जरोल तहसील कुमारसैन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह के साथ कुमारसैन के टिक्कर-जरोल एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे एक व्यक्ति को देखा। पुलिस को देखकर उसने अपनी जेब से पुड़िया निकाली और सड़क किनारे फेंक दी। जब पुलिस को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ा और फेंकी गई पुड़िया की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुड़िया से 2.52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।