पुलिस ने 31 ग्राम भांग के साथ काबू किया युवक
चिड़गांव में भांग की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस टीम ने एक युवक से 31 ग्राम भांग बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पुलिस गाड़ी को देख कर एक निर्माणाधीन भवन में घुस गया।
जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर युवक का पीछा किया। इस दौरान युवक ने कोई वस्तु निर्माणाधीन कमरे में फैंक दी तथा दूसरे कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजे को बंद कर लिया।
पुलिस ने 2 अन्य लोगों की मौजूदगी में कमरे को खुलवाया गया और युवक द्वारा फैंकी गई वस्तु को ढूंढकर उसकी जांच की गई। जिस दौरान उसमें से 31 ग्राम भांग बरामद हुई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।