Loading...

पुलिस ने 410 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 6 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में पुलिस ने पठानकोट एनएच पर डाइट सरू के पास एक व्यक्ति को 410 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मनसा राम निवासी गांव अगाहर पोस्ट आफिस खुंदेल उपतहसील धरवाला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम पठानकोट एनएच पर गश्त के लिए मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने रेन शेल्टर में बैठे व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 410 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से चरस की खेप की खरीद- फरोख्त को लेकर पूछताछ की जा रही है।