पुलिस विभाग ने डाइट मनी में पांच गुणा बढ़ोतरी पर सीएम का जताया आभार
HNN/ शिमला
पुलिस विभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और डाइट मनी में पांच गुणा बढ़ोतरी के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस बार के बजट में पुलिस कर्मियों की डाइट मनी को बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की घोषणा की है।
प्रतिनिधिमंडल ने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि पूर्व में किसी भी सरकार द्वारा इस तरह का प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न भी उपस्थित थे।