पुलिस व एक्साइज विभाग ने पकड़ा शराब का जखीरा, मामला दर्ज
HNN/ चंबा
जिला चंबा के तहत डल्हौजी पुलिस व एक्साइज विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दें टीम ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस व एक्साइज विभाग की टीम ऐलन नाली नामक स्थान पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया।
तलाशी के दौरान गाड़ी से 100 पेटी मार्का ऊना नंबर-1 शराब बरामद हुई। चालक शराब से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मामले की पुष्टि डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने की है।