HNN / शिमला
पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वही, प्रदेश में भी गणतंत्र दिवस की धूम है। राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आज शिमला के रिज मैदान पर आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने इस अवसर पर शिमला में सेना, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी आदि की टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं, जिला स्तरीय समारोहों में मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group