Loading...

पूर्व भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय ले रही कसुपंटी कांग्रेस- भोटका

PRIYANKA THAKUR • 4 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का कांग्रेस श्रेय ले रही है। कसुपंटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जिन तीन सड़कों का जिक्र कर रहें हैं वह भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुई है। वर्तमान कांग्रेस सरकार तो अभी तक अपना मंत्रिमंडल भी गठित नहीं कर सकी है।

उन्होंने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जनता की मांग पर कसुपंटी विस के कोटी व बलदेंया में उप तहसील के अलावा सतलाई और सतोग में पटवार सर्कल तथा पीरन में पशु अस्पताल खोले गए थे, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने बिना पुष्टि किए बंद कर दिए गए जोकि कसुपंटी की जनता के साथ एक कुठाराघात है।

बीते 20 वर्षों से कसुपंटी में कांग्रेस का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कायम है इसके बावजूद भी कसुपंटी विकास के क्षेत्र में प्रदेश में सबसे पिछड़ा हुआ निर्वाचन क्षेत्र है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए राजस्व संस्थानों को जनहित में दोबारा खोला जाए।