पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुने गए विधायक दल के नेता
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। यह फैसला रविवार को पीटरहॉफ शिमला में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में किया गया है। ऐसे में अब जयराम ठाकुर विपक्ष के नेता होंगे। वही विपक्ष के नेता का नाम फाइनल होते ही ढोल-नगाड़ों से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अभिनंदन भी हुआ।
जयराम ठाकुर अब विपक्ष में रहते हुए अगले पांच साल तक सदन के भीतर व बाहर भाजपा विधायकों का नेतृत्व करेंगे। अधिक जानकारी देते हुए पूर्व प्रभारी मंगल पांडे ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधायक दल के नेता होंगे। उन्होंने बताया कि उनका नाम विपिन परमार, सतपाल सत्ती, बलवीर वर्मा, डॉक्टर जनक राज सहित सभी 24 विधायकों ने प्रस्तावित किया है।