Loading...

पूर्व सैनिकों को मिलेगा नौकरी का बड़ा तोहफा, इतने जनवरी से…

PRIYANKA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय प्रदेश के सैकड़ों पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने जा रहा है। जिसके लिए पांच जनवरी से 23 फरवरी तक साक्षात्कार होंगे। ये पद श्रेणी तीन और चार के भरे जाएंगे। पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर ने 1,520 पद भरने के लिए पूर्व सैनिक रोजगार कक्ष हमीरपुर में साक्षात्कार रखे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग सहित कुल 68 विभागों में विभिन्न पद भरे जाएंगे। साक्षात्कार में प्रदेश भर के पूर्व सैनिक भाग लेंगे।

उधर, पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय विभिन्न पदों को भरेगा व हजारों पूर्व सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए पांच जनवरी से साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे जो कि 23 फरवरी तक चलेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न पदों को वर्गों के अनुसार बांटा गया है और पूर्व सैनिकों की शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है।