पेंशन अदालत / ऊना डाकघर मंडल में 25 जून को आयोजित होगी पेंशन अदालत, पेंशन संबंधी शिकायतों का मौके पर होगा समाधान
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
पेंशन अदालत : 23 जून तक जमा करवा सकते हैं पेंशन से जुड़ी शिकायतें, अधीक्षक कार्यालय परिसर में होगा आयोजन
25 जून को आयोजित होगी पेंशन अदालत
डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी दी है कि 25 जून को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत ऊना डाकघर मंडल के अधीक्षक कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगी। आयोजन का उद्देश्य पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनधारकों की शिकायतों का मौके पर समाधान करना है।
शिकायतों का समाधान उसी दिन किया जाएगा
इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारकों की पेंशन संबंधी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और यथासंभव समाधान भी किया जाएगा। डाक विभाग पेंशनभोगियों की सुविधा और समस्याओं के त्वरित निपटारे को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है।
23 जून तक दें शिकायतें
डाक अधीक्षक ने पेंशनधारकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पेंशन से जुड़ी शिकायतें 23 जून तक अधीक्षक कार्यालय में जमा करवा दें। इससे पेंशन अदालत के दिन शिकायतों को व्यवस्थित रूप से सुना और निपटाया जा सकेगा।