Loading...

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता, हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

Ankita • 6 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस ने अमर शर्मा पुत्र देव राज शर्मा वीपीओ खनेरी तहसील रामपुर जिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम एएसआई चेतराम के साथ रामपुर में पेट्रोलिंग कर रही थे। इस दौरान पुलिस की टीम ने शिव मंदिर के पास पिप्टी चौक से रामपुर की ओर पैदल आ रहे एक व्यक्ति को देखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस को अमर की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उससे हेरोइन बरामद हुई जो कि 6.61 ग्राम पाई गई। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे कहां लेकर जा रहा था।