Loading...

पेट्रोल पंप के बाहर लगी वाहनों की लंबी कतारें, बाइक को 2 व कार को 5 लीटर मिल रहा तेल

Ankita • 13 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ किन्नौर

जिला किन्नौर के रिकांगपियो में पेट्रोल पंप के बाहर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई है। जिला प्रशासन ने कार के लिए पांच लीटर, मोटरसाइकिल के लिए दो लीटर, ट्रक के लिए 80 लीटर, जीप के लिए 10 लीटर और स्कूल बस को 10 लीटर तेल उपलब्ध करवाने के फरमान जारी किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, किन्नौर जिले के निगुलसरी में एनएच-5 पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो सका। जिससे कि डीजल-पेट्रोल का संकट हो गया है। कुछ जरूरी सामान की भी किल्लत हो गई है।

किन्नौर के सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट ने बताया कि किन्नौर जिले में पेट्रोल और डीजल के दो टैंकर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के आदेश पर पर्यटकों के वाहनों और सेब, मटर से लदे वाहनों को उपयुक्त तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है।